Monday, January 3, 2011

justaju


तेरी जुस्तजू... तेरी जुस्तजू...

तेरे बिन सूनी सूनी है अखियाँ

तेरे बिन लम्हा लम्हा है सदियाँ

सूना सूना जहां लागे रे.....

सावरे सावरे सावरे........

सावरे सावरे सावरे........

तेरी जुस्तजू... तेरी जुस्तजू...

तू मेरी दिल की दुआ है

मेरी हर ख़ुशी में शामिल है

तू रूह में तू है मेरी ज़िन्दगी ।

तेरी यादों का सावन है

प्यासी प्यासी यह धड़कन है

बस तू नज़र आयेरे॥

सय्यारो से रात भर,

करते है हम जुस्तजू तेरी जुस्तजू॥

अरमानों की.. भीड़ में ,

तेरी ही हैं जुस्तजू॥

सूनी सूनी सी हसरत है ,

कैसे तेरी मोहब्बत है

कुछ न मुझे आयेरे..

तेरे बिन सूनी सूनी है अखियाँ

तेरे बिन लम्हा लम्हा है सदियाँ

सूना सूना जहां लागे रे.....

Wednesday, December 29, 2010

एक कहावत


एक ज़मींदार साहब एक वेश्या पर आशिक हो गए। अपनी सारी ज़मीन जायदाद उस पर लुटा दी। अपने बीबी और बच्चों का ख्याल बिलकुल नहीं रखा। जब सब कुछ लुट गया तो कमाने के लिए परदेस चले गए। वहां उन्हें एक पहुंचे हुए मियां मिल गए। एक महीने तक मेहनत करके जब कुछ रुपया कमा लिया तो मियां को रूपये दिए। मियां समझे कि रुपया बीबी बच्चों के लिए भेज रहे हैं। लेकिन नहीं , साहब को उनकी कहाँ सुध? रुपया देकर मियां से बोले कि ये रुपया उस वेश्या को पहुंचा दें । मियां रुपया लेकर वेश्या के पास पहुंचे, वहां जाकर देखा कि वह अपनी रंगीनियों में मशगूल थी। वापस लौट आये । अगले दिन फिर गए और वापस लौट आये। तीसरे दिन फिर पहुंचे। वेश्या ने देखा कि ये आदमी दो दिन से आकर वापस लौट जा रहा है, कुछ कहता भी नहीं , कोई बात ज़रूर है। उसने मियां से वजह पूछी। मियां बोले कि मेरे दो सवालों का जवाब दे। पहले ये बता कि ऐसे कितने लोग हैं जिनसे तू मुहब्बत करती है? उसने कहा "तीन"। नाम गिनाये तो मीरसाहब का नाम नहीं। मियां बोले अब दूसरे सवाल का जवाब दे कि ऐसे कितने लोग हैं जिन्हें तू समझती है कि वह तुझसे प्यार करते हैं ?जवाब आया "तेरह"। नाम गिनाये तो उनमे भी मीर साहब का नाम नहीं। मियां वापस आये और रूपये साहब के बीबी बच्चों को देकर शहर लौट गए। साहब से जाकर बोले-" हजरत, न तीन में न तेरह में, और उसके लिए मरे जा रहे हो। अगर बुढ़ापा सही गुजारना है तो अपने बीबी बच्चों के होकर रहो."

Saturday, December 11, 2010

दोषी कौन?

हमारे शिक्षक जब यह समझने लगेंगे किहम गुरू के आसन पर बैठे हैं और हमें अपने जीवन के द्वारा अपने छात्रों में प्राण फूकनेहैं , अपने ज्ञान द्वारा बालकों का उद्धार करना है उस समय वे सत्य के रूप में स्वाभिमान के अधिकारी बन सकेंगे। तब वे ऐसी वस्तुप्रदान करने के लिए तत्पर हो सकेंगे जो मूल्य देकर नहीं मिलती। तभी वे छात्रों के लिए पूज्य बन सकेंगे।
आज इसके एकदम विपरीत है । आज शिक्षक कीजो छवि उभर कर आती है उसमे शिक्षक आक्रामक और उद्दंड है। छात्रों द्वारा शिक्षकों के साथ दुर्वयवहार की घटनाएँ , शिक्षको द्वारा की जाने वाली हड़ताल और प्रशासकों से किये जाने वाले व्यवहार शिक्षकों के किन नैतिक मूल्यों का बखान करते हैं? शिक्षको के सम्मान में निरंतर गिरावट आ रही है , इसका दोषी कौन ? ये एक प्रश्न है जो मैं आप के सामने रख रहा हूँ। आप के जवाब के इंतज़ार में............

Saturday, July 31, 2010

मैं ऐसा क्यों हूँ


क्यों खुश हो जाता हूँ मैं


तुम्हारी ख़ुशी देख कर


क्यों हो जाता हूँ मैं हताश


तुम्हें उदास देखकर


चहक सा उठता हूँ मैं क्यों


जब मिलने की बारी आती है


पर क्यों मिलने के बाद घंटो


नींद नहीं आती है


आँखें बंद करने से क्यों


याद तुम्हारी आती है


पर जब खुलती हैं तब


फिर क्यों तू सामने आती है


आंसू तेरे टपकते हैं तब


क्यों मैं सिसकता हूँ


ज़रा सी तू हंसती है तब


क्यों मैं निखरता हूँ


जब भी देखता हूँ तुम्हे


बस यही सोचता हूँ


पूछूं तुमसे या दिल में रखूं ये बात


सुन ज़रा बस इतना बता


मैं ऐसा क्यों हूँ!


मैं ऐसा क्यों हूँ!.........


;;;;;;;;;;;;;;;;;;;


;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;

Saturday, July 17, 2010

पहचान

निदा फाजली




नहीं, यह भी नहीं


यह भी नहीं यह भी नहीं,


वह तो न जाने कौन थे


ये सब के सब तो मेरे जैसे हैं


सभी की धड़कनों में नन्हे नन्हे चांद रोशन हैं


सभी मेरी तरह वक़्त की भट्टी के ईंधन हैं


जिन्होंने मेरी कुटिया में अंधेरी रात में घुस कर


मेरी आंखों के आगे


मेरे बच्चों को जलाया था


वह तो कोई और थे


वह चेहरे तो कहाँ अब ज़ेहन में महफूज़ जज साहब


मगर हाँ पास हो तो सूँघ कर पहचान सकती हूँ


वो उस जंगल से आये थे


जहाँ की औरतो की गोद में

बच्चे नहीं हँसते

Friday, July 16, 2010

दुनिया



निदा फाजली

जितनी बुरी कही जाती है उतनी बुरी नहीं है दुनिया


बच्चों के स्कूल में शायद तुमसे मिली नहीं है दुनिया



चार घरों के एक मोहल्ले के बाहर भी है आबादी


जैसी तुम्हे दिखाई दी है , सब की वही नहीं है दुनिया



घर में ही मत उसे सजाओ, इधर-उधर भी ले के जाओ


यूँ लगता है जैसे तुमसे अब तक खुली नहीं है दुनिया



भाग रही है गेंद के पीछे, जाग रही है चाँद के नीचे


शोर भरे नारों से अब तक घबरायी नहीं है दुनिया !!!

Wednesday, July 14, 2010

ग्रुप स्टडी के फायदे



कॉम्पिटीशन न हो तो लोग ज्यादा ही रिलैक्स हो जाते हैं। अकेले दौड़ने वाला हलके-हलके रेंगता रहता है। कोई साथ दौड़ने वाला हो तो स्पीड बढती है। रिजल्ट अच्छे आते हैं और तेज़ी से आते हैं। अकेले पढने और ग्रुप स्टडी करने में भी यही डिफरेंस है।

एक्जाम में अच्छे नंबर पाने की होड़ भी आज ज़रूरी है। मेरिट हर जगह काम आती है। स्कोरकरने के लिए सबसे ज्यादा ज़रूरी है कि आप को सारे फंडे क्लिअर हों। चार- छेहदोस्त साथ बैठ कर पढ़ें तो एक दूसरे की काफी मदद कर सकते हैं।ग्रुप स्टडी की सबसे बड़ी खासियत यही है। हर कोई हर फील्ड में एक्सपर्ट नहीं होता इसलिए ग्रुप स्टडी में बैठ कर पढना हमेशा फायदेमंद होता है।

कभी-कभी पढाई से ज्यादा बातचीत और बहस होने लगती है। इस खराबी से बचने का तरीका है कि रोज़ कुछ टार्गेट बनाकर पढना शुरू करें। जब तक टापिक पूरा न हो जाये सिटिंग ख़त्म नहीं करना चाहिए। ग्रुप स्टडी में फायदा यह है कि आप कुछ देर रुक कर दोस्तों से बात कर सकते हैं और पहले की तरह फ्रेश हो सकते हैं। इस से रीजनिंग भी बेहतर होती है और सृजनात्मकता भी बढती है। कभी-कभार सीनिअर्स की मदद भी ली जा सकती है। सीनिअर्स अच्छे सलाहकार साबित हो सकते हैं।

Wednesday, July 7, 2010

गलती किसी की भुगते कोई


बीते दो महीने से पूरे उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षकों का वेतन नहीं मिला है। पता यह चला है माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने एक केस में शिक्षा निदेशक या प्रिंसिपल सेक्रेटरी के खिलाफ अवमानना का नोटिस इश्यु कर दिया। जिसमे पूरे उत्तर प्रदेश के सभी कालेजो में सिर्जित पदों का ब्यौरा माँगा गया था। साहब लोग ब्यौरा उपलब्ध कराने में तो नाकाम रहे। उलटे ये आदेश पारित कर दिया कि जब तक सभी जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा , माँगा गया ब्यौरा उपलब्ध नहीं करा दिया जाता तब तक किसी भी शिक्षक और कर्मचारी का वेतन नहीं दिया जायेगा।


चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से लेकर प्रिंसिपल और प्रिंसिपल से लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक तक सभी इस ब्योरे को उपलब्ध कराने में लग गए। एक महीना निकल गया। जून के महीने में शिक्षक और कर्मचारी बच्चों को कहीं घुमाने ले जाने के बजाये दो जून की रोटी को तरस गए। अब दो महीने निकल गए और वेतन का कोई पुरसानेहाल नहीं है। विद्यालय खुलते ही पुराने बूढ़े हो चुके शेरो ने गर्जना की। पूरे ताम-झाम के साथ बरेली में संयुक्त शिक्षा निदेशक के दफ्तर पर हल्ला बोला गया। जिसमे शिक्षक विधायक ने भी हिस्सा लिया। कीचड- पानी में जिले भर ही नहीं बल्कि पूरे मंडल के शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित हुए, लेकिन उस धरने में अफ़सोस इस बात का रहा कि मीडिया ने कोई बहुत बेहतर रुख नहीं अपनाया। सुबह जब उठकर समाचार पत्र देखा तो बहुत मामूली सी खबर.........जैसे दो महीने का वेतन नहीं मिला तो कोई बात ही नहीं। गलतियां अधिकारी की भुगते कर्मचारी।


अरे भाई! जुलाई में बच्चों के दाखिले कराना हैं, कॉपी- किताबें दिलाना हैं, ड्रेस दिलानी है, फीस जमा करनी है। लेकिन इन सबसे किसी को कोई मतलब ही नहीं। सेवानिवृत्त हो चुके शिक्षकों के पेंशन का काम अभी तक अधूरा पड़ा है। जब तक बाबुओं की जेब गरम नहीं होगी वोह कोई काम क्यूँ करने लगे।


सभी के मुंह से सुन लो " अरे यार! ज़माना बहुत खराब है।" ख़राब खुद कर रखा है दोष दूसरों पर। 'रंग दे बसंती' फिल्म आई थी, देखकर ऐसा लगा शायद इसके बाद कोई क्रांति आएगी, फिर बाद में लगा भाई कोई क्रांति-व्रांति नहीं आने वाली। जो हो रहा है होने दो, लोग पिसते हैं तो पिसने दो, रिश्वत ली जा रही है लेने दो, देने वाले को देने दो। कोई रिश्वत लेते हुए पकड़ा जाता है और रिश्वत देकर ही छूट जाता है। कहते हो तो कहते रहो, लिखते हो तो लिखते रहो, किसी पर कोई असर नहीं होने वाला। आखिर कब तक ऐसे जीते रहेंगे या ऐसे जीना ही नियति है।

Tuesday, July 6, 2010

mera pyar

My love (Hindi Story)

आ भी जा



शोले ही सही आग लगाने के लिए आ

फिर तूर के मंज़र को दिखाने के लिए आ।



ये किस ने कहा है मेरी तकदीर बना दे

आ अपने ही हाथों से मिटाने के लिए आ।


ऐ दोस्त मुझे गर्दिशे हालात ने घेरा

तू ज़ुल्फ़ की कमली में छुपाने के लिए आ।



दीवार है दुनिया इसे राहों से हटा दे

हर रस्म मोहब्बत की मिटाने के लिए आ।


मतलब तेरी आमद से है ड्रामे से नहीं

"हसरत" की क़सम दिल ही दुखाने के लिए आ।